13 साल बाद विवाहिता को घर से निकाला: बच्चे न होने पर प्रताड़ना, पति ने दूसरी शादी की—सिरसा में पीड़िता ने लगाई गुहार
सिरसा जिले की एक विवाहिता ने राजस्थान में अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि बच्चा न होने के कारण उसे लगातार ताने दिए जाते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। हालात इतने बिगड़े कि एक दिन मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
13 साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2012 में राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में रहती थी, जबकि उसका पति पंजाब के एक गुरुघर में रहता है।
महिला का कहना है—
-
उसकी कोई संतान नहीं है, जिसके कारण ससुराल वाले ताने मारते थे
-
पति खर्चा-पानी नहीं भेजता
-
परिवार के लोग अक्सर उससे मारपीट करते
-
कई बार शिकायत करने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली
मारपीट कर घर से निकाला, जेवर भी छीने
विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसकी सोने की तालियां भी छीन लीं। इसके बाद पति और परिवारवालों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए।
“पति ने दूसरी शादी कर ली”—महिला का दावा
जब मायके पक्ष ने उसे दोबारा ससुराल छोड़ने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने कहा—
“अपने बेटे की दूसरी शादी कर दी है, अब इसकी यहां कोई जगह नहीं।”
महिला का आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रहता है, लेकिन उसे यह भी नहीं पता कि वह कहां रहता है।
जीवनयापन हुआ मुश्किल, पुलिस से मदद की मांग
पीड़िता ने कहा कि उसके पास न रहने की जगह है, न ही खर्च चलाने के लिए आय का कोई साधन। वह अपने वैवाहिक घर में ही रहना चाहती है और अपने दांपत्य जीवन को बचाना चाहती है।
महिला ने पुलिस से आग्रह किया है कि—
-
उसके ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाए
-
पति को खोजकर पूछताछ की जाए
-
उसे न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए
