जालंधर: इंडसइंड बैंक ATM से नकली नोट निकले, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया मामला सार्वजनिक

जालंधर: इंडसइंड बैंक ATM से नकली नोट निकले, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया मामला सार्वजनिक

जालंधर के 66 फीट रोड स्थित इंडसइंड बैंक के ATM से पैसे निकालने आए एक ग्राहक को बड़ा झटका लगा। कल शाम करीब 7 बजे राजबीर नाम के व्यक्ति ने 10,000 रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही नोट बाहर आए, वे कटे-फटे और टेप लगे हुए दिखाई दिए। कुछ नोट ऐसे थे, जिन्हें देखकर शक पैदा हो गया कि वे नकली भी हो सकते हैं।

हैरान राजबीर ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। ATM के पास मौजूद लोग भी नोट देखकर दंग रह गए और बैंक सुरक्षा कर्मियों से शिकायत करने लगे। पास की ड्राई क्लीनिंग दुकान के मालिक शकूर ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है और बैंक को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

बैंक का जवाब
इंडसइंड बैंक, मॉडल टाउन के मैनेजर अमित बब्बर ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया, लेकिन ऑफ-रिकॉर्ड बताया कि बैंक ने नोटों की जांच शुरू कर दी है और ATM के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जाएगी। बैंक ने कहा कि ATM से निकले नोट नकली नहीं हैं और जो भी नोट खराब निकले, उन्हें बदल दिया गया है।

घटना ने स्थानीय लोगों में बैंक ATM की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

Leave a Comment