गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले युवक की पिटाई, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले युवक की पिटाई, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

हरियाणा के गुरुग्राम में एक विवादित घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाने की वीडियो बनाई। युवक को सोशल मीडिया पर एक टास्क मिला था, जिसमें उसे मोमोज खाने थे, लेकिन वह टास्क पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद उसने बचा हुआ चिकन मोमोज गाय के सामने रख दिया, जिसे वह लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रिकॉर्ड कर रहा था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप ले गया। गुरुग्राम के सेक्टर 56 में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके साथ ही उन्होंने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक ऋतिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऋतिक दिल्ली विश्वविद्यालय का BA इंग्लिश ऑनर्स का छात्र है, और उसके परिवार में पिता दुकानदार तथा मां डॉक्टर हैं।

हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता चमन खटाना ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और इस तरह का व्यवहार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। खटाना ने बताया कि युवक ने 7 दिसंबर को वीडियो बनाया था, और 8 दिसंबर को उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी ने मांगी माफी, लेकिन माफी स्वीकार नहीं

युवक ने सार्वजनिक रूप से हिंदू संगठनों के सामने माफी मांगी और अपनी गलती पर पछतावा जताया। हालांकि स्थानीय लोगों और संगठनों ने उसकी माफी स्वीकार नहीं की और इसे गंभीर अपराध मानते हुए उचित सजा की मांग कर रहे हैं।

यह घटना धार्मिक भावनाओं और सोशल मीडिया के प्रभाव की संवेदनशीलता को दर्शाती है, और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment