8वां वेतन आयोग 2025: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी — जानिए कब मिलेगा फायदा और कितना बढ़ेगा वेतन

8वां वेतन आयोग 2025: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीजानिए कब मिलेगा फायदा और कितना बढ़ेगा वेतन

केंद्रीय सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब आधिकारिक रूप से यह आयोग काम शुरू करेगा और 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा।
अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से नया वेतनमान लागू हो सकता है। इससे करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

 कौन-कौन होंगे 8वें वेतन आयोग में शामिल?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजन प्रकाश देसाई करेंगी।
साथ ही, IIM बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम मेंबर और पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन मेंबर-सेक्रेटरी होंगे।

 कैसे तय होगी आपकी नई सैलरी? जानिए सैलरी कैलकुलेशन

सैलरी बढ़ाने का आधार होगा —
1️⃣ फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)
2️⃣ महंगाई भत्ता (DA) मर्जर

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जबकि 8वें में यह 2.46 रहने की संभावना है।

उदाहरण:

यदि आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400 है —
तो नई सैलरी होगी:

₹35,400 × 2.46 = ₹87,084 (नई बेसिक पे)

HRA (27%) जोड़ने पर कुल सैलरी बनेगी:

₹87,084 + ₹23,513 = ₹1,10,597

यानि आपकी इनहैंड सैलरी में करीब 70% की बढ़ोतरी संभव है!

 फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर नंबर होता है, जिससे पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। इसे महंगाई दर और जीवन-यापन की लागत के आधार पर तय किया जाता है।

 पिछले वेतन आयोगों का टाइमलाइन

वेतन आयोग गठन की तारीख लागू होने की तारीख
5वां अप्रैल 1994 1 जनवरी 1996
6ठा अक्टूबर 2006 1 जनवरी 2006
7वां फरवरी 2014 1 जनवरी 2016
8वां जनवरी 2025 (संभावित) 1 जनवरी 2026

 केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि —

“पे कमीशन की इंटरिम रिपोर्ट आने के बाद ही लागू होने की तारीख तय की जाएगी, लेकिन पूरी उम्मीद है कि यह 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।”

 क्या मिलेगा एरियर भी?

अगर सिफारिशें 2028 तक पूरी तरह लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को 17-18 महीने का एरियर एकमुश्त या किस्तों में मिल सकता है।

पेंशनर्स को क्या फायदा होगा?

8वां वेतन आयोग न सिर्फ वेतन, बल्कि पेंशन रिवीजन पर भी सिफारिशें देगा। पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी तय है।

 

Leave a Comment