आज की टॉप जॉब्स और करेंट अफेयर्स अपडेट | 30 अक्टूबर 2025
नमस्कार! आज की टॉप जॉब्स और करेंट अफेयर्स अपडेट में बात करेंगे रेलवे और कोचीन शिपयार्ड भर्ती, साथ ही जानेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात, पीएम मोदी के गुजरात दौरे, और INS सह्याद्री की जापान यात्रा जैसी बड़ी खबरें।
करेंट अफेयर्स
1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने ट्रेड डील की
30 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात साउथ कोरिया के बुसान एयरपोर्ट पर हुई। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच एक नई ट्रेड डील पर सहमति बनी।
मुख्य बिंदु:
- अमेरिका ने चीन पर लगने वाला 10% टैरिफ कम किया।
- चीन ने अमेरिका से सोयाबीन की बड़ी खरीदारी पर सहमति दी।
- दोनों नेता 6 साल बाद मिले — पिछली बैठक 2019 में हुई थी।
2. पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर वडोदरा पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे।
31 अक्टूबर को वे सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे।
मुख्य बिंदु:
- 1,140 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होने वाली परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
3. सह्याद्री जापान के ससेबो पहुंचा
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS सह्याद्री जापान के ससेबो पोर्ट पर पहुंचा।
यह तैनाती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान की सामरिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
मुख्य बिंदु:
- कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रजत कुमार ने जापानी वाइस एडमिरल फुकुदा तात्सुया से मुलाकात की।
- यह यात्रा इंडो-पैसिफिक डिप्लॉयमेंट के तहत की गई है।
4. भारत-रूस की 5वीं सैन्य बैठक नई दिल्ली में
29 अक्टूबर को भारत और रूस के बीच 5वीं सैन्य और तकनीकी सहयोग बैठक नई दिल्ली में हुई।
बैठक की अध्यक्षता एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और ले. जनरल इगोर निकोलाइविच ने की।
टॉप जॉब्स
1. RRB NTPC भर्ती 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के 3058 पदों पर भर्ती निकाली है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- पद: नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC)
- कुल पद: 3058
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक या समकक्ष
2. कोचीन शिपयार्ड भर्ती 2025
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Ltd) ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
- केवल केरल के निवासी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
