कौन बनेगा करोड़पति 17 में Diljit Dosanjh ने जीते 50 लाख, बाढ़ पीड़ितों के लिए किया दान


कौन बनेगा करोड़पति 17 में Diljit Dosanjh ने जीते 50 लाख, बाढ़ पीड़ितों के लिए किया दान

नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 31 अक्टूबर को कौन बनेगा करोड़पति 17 के हॉटसीट पर बैठकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन के सामने बैठे दिलजीत ने शानदार ज्ञान का प्रदर्शन किया और ₹50 लाख जीतकर सबको हैरान कर दिया।
दिलजीत ने शो में कुल 16 सवालों का सामना किया, जिनमें से उन्होंने पहले 10 सवालों के लिए किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया। अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब वह अपनी लाइफलाइन वापस पा सकते हैं अगर अगले 5 सवाल सही जवाब दें। दिलजीत ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्होंने अभी तक कोई लाइफलाइन इस्तेमाल नहीं की, इसलिए अगले राउंड में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकते हैं।
सुपरस्टार को केवल दो सवालों—दूरदर्शन और एलोरा मंदिर—में दिक्कत हुई, जिसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने ₹50 लाख जीतकर सीधे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Global Sikh Organization को दान कर दिए। दिलजीत ने कहा कि वे और ज्यादा जीतना चाहते थे, लेकिन समय सीमा समाप्त हो गई और होटर बज गया।
अमिताभ बच्चन ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा, “आप सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि विद्वान भी हैं।” दिलजीत ने अपनी जिंदगी और अनुभवों के किस्सों से दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया। उन्होंने अपने बचपन और पंजाब के 10 गांवों के साथ अपने जुड़े होने की भी बात साझा की।
यह एपिसोड दर्शकों के लिए एक प्रेरणा बन गया, जिसमें मनोरंजन और सामाजिक योगदान दोनों का मेल देखने को मिला।

Leave a Comment