अहमदाबाद: पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या कर शव किचन में छुपाया, सनसनीखेज खुलासा
05/11/2025
यूपी के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और एमपी के इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसी खौफनाक हरकत गुजरात के अहमदाबाद की रूबी ने कर डाला. यहां के सरखेज के फतेवाड़ी इलाके में हत्या की ऐसी चौंकानेवाली वारदात सामने आई, जिसने ‘दृश्यम’ फिल्म की याद ताजा कर दी हैं. रूबी ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति समीर अंसारी की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर उसी मकान के किचन में दफना दिया. उसके ऊपर सीमेंट और टाइल्स लगाकर इस हत्याकांड को ऐसे छिपाया गया कि 14 महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को तीन महीने पहले खुफिया जानकारी मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला समीर अंसारी पिछले एक साल से गायब है. लेकिन इस गुमशुदगी के पीछे एक खौफनाक सच दफन था. जांच शुरू हुई तो पुलिस को पता चला कि पिछले 14 महीनों से समीर का मोबाइल फोन बंद है. वह न तो किसी जान-पहचान वाले से संपर्क में था और न ही किसी ने उसे इतने लंबे वक्त में देखा था. इन सभी तथ्यों ने पुलिस के शक को गहरा कर दिया. इसके बाद जांच तेज कर दी गई.
डीसीपी अजीत राजियान ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 महीने से लापता समीर अंसारी की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने की है. कत्ल की इस साजिश में रूबी का प्रेमी इमरान और उसके दो दोस्त साहिल और फैजू भी शामिल थे. पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. इमरान से हुई पूछताछ में सामने आया कि समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी के इशारे पर की गई थी. चारों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.
उसे नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था. इस मामले का खुलासा उसके इकबालिया बयान के बाद हुआ था. उसी तरह इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. उसने मेघालय में हनीमून के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था.
