दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका — 8 की मौत, 24 घायल, कई वाहन जलकर खाक

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका — 8 की मौत, 24 घायल, कई वाहन जलकर खाक

राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भयानक धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी 6 से ज्यादा गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को LNJP अस्पताल और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 कैसे हुआ धमाका

सोमवार शाम करीब 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में एक इको कार में अचानक विस्फोट हुआ।
धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक धमाके की गूंज सुनाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया


 मौके पर पुलिस, NIA और NSG की टीम

धमाके के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम, और स्पेशल सेल मौके पर पहुंची।
इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इसके अलावा NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीमों को भी मौके पर रवाना किया गया है ताकि विस्फोट के कारण और प्रकृति की जांच की जा सके।


 पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की।
अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) प्रमुख से विस्तृत जानकारी ली है।
फिलहाल दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


 चश्मदीदों ने बताया — “जमीन हिल गई थी”

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, “मैं दुकान पर बैठा था तभी अचानक इतनी जोर की आवाज आई जैसे बम गिरा हो। आसपास धुआं और आग ही आग थी। कई लोग जमीन पर गिर गए, लाशें बिखरी पड़ी थीं। ऐसा लगा जैसे पूरा इलाका हिल गया।”


 सुरक्षा बढ़ाई गई

  • दिल्ली पुलिस ने लाल किला जाने वाली सड़कें बंद कर दी हैं।

  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित कर दिया गया है।

  • हालांकि, बाकी मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

  • मुंबई और यूपी पुलिस ने भी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है


 अब तक की प्रमुख बातें

  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट

  • 8 लोगों की मौत, 24 घायल

  • 6 से अधिक वाहन जलकर खाक

  • NIA और NSG टीम जांच में जुटी

  • दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट

  • अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और IB प्रमुख से रिपोर्ट ली

Leave a Comment