Skip to content
Diwali से पहले किसानों के चेहरे खिले: हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत बढ़ाई ₹15 प्रति क्विंटल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली पर किसानों को तोहफा देते हुए गन्ने की एमएसपी ₹15 प्रति क्विंटल बढ़ाई। अब अगेती किस्म के लिए ₹415 और पछेती के लिए ₹408 प्रति क्विंटल का भाव तय।
हरियाणा सरकार ने किसानों को दिवाली का तोहफा दिया
हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ने के समर्थन मूल्य (MSP) में की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद हरियाणा देश में सबसे अधिक गन्ना एमएसपी देने वाला राज्य₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी बन गया है।
नई एमएसपी दरें:
-
अगेती किस्म (Early Variety): ₹400 से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल
-
पछेती किस्म (Late Variety): ₹393 से बढ़ाकर ₹408 प्रति क्विंटल
सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।
पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी
नवंबर 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने गन्ने के दामों में ₹14 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी, जिससे कीमत ₹372 से बढ़कर ₹386 प्रति क्विंटल हुई थी। बाद में 2024 में इसे ₹400 किया गया था। अब सैनी सरकार ने इसे और बढ़ाकर ₹415 कर दिया है।
हरियाणा बना देश में नंबर-1
पंजाब और उत्तर प्रदेश की तुलना में हरियाणा में अब गन्ने की कीमत सबसे अधिक है। इससे राज्य के किसानों को अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक आय का लाभ मिलेगा।