नई Tata Sierra: पुराने मॉडल से अलग, ये हैं दमदार नए फीचर्स

नई Tata Sierra: पुराने मॉडल से अलग, ये हैं दमदार नए फीचर्स

नई टाटा सिएरा इस महीने 25 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है।

Tata Motors की नई Sierra पुराने मॉडल की याद दिलाती है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव और हाई-टेक फीचर्स जोड़े गए हैं। नए टीज़र में पुरानी Sierra और नई Sierra की तुलना दिखाई गई है, जिससे यह साफ पता चलता है कि नया डिजाइन पुराने मॉडल से प्रेरित है। सबसे खास बात यह है कि इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा हो सकता है।
इंटीरियर और तकनीक
नई Sierra के डैशबोर्ड में 3 स्क्रीन का सेटअप मिलेगा। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है। यह डिजाइन पूरे डैशबोर्ड में फैला हुआ है, जिससे प्रीमियम फील मिलता है। आम गाड़ियों में केवल 2 स्क्रीन होती हैं, लेकिन Sierra में तीन स्क्रीन का अनुभव मिलेगा।
इंटीरियर थीम लाइट बेज और ब्लैक इंसर्ट्स के साथ रखा गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल IRVM, रूफ लाइट्स, दूसरे रो के सनब्लाइंड्स, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएँ हैं।
ड्राइविंग और व्यू
ड्राइवर के लिए सीट ऊंचाई और फ्लैट डैशबोर्ड का डिजाइन सड़क का अच्छा व्यू देता है। विंडो लाइन भी बाहर का व्यू बेहतर करती है, जिससे यह SUV शहर और ऑफ-रोड दोनों जगह आसानी से ड्राइव की जा सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
नई Sierra में लेवल-2 ADAS और अन्य एडवांस सेफ्टी तकनीकें शामिल हैं। उम्मीद है कि इसे भारत NCAP और ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलेगी।
इंजन विकल्प
नई Sierra दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी – पेट्रोल/डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन। पहले ICE वर्जन लॉन्च होगा, बाद में EV मॉडल आएगा।

 

Leave a Comment