डबवाली खंड के लोहगढ़ माइनर से निकलने वाले सकताखेड़ा लिंक चैनल में सोमवार रात करीब 15 फुट लंबी दरार आ गई।
सिरसा जिले के डबवाली खंड के लोहगढ़ माइनर से निकलने वाले सकताखेड़ा लिंक चैनल में सोमवार रात करीब 15 फुट लंबी दरार आ गई। दरार आने से साथ लगते खेतों में पानी भर गया और लगभग 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना
.
माइनर की सफाई न होने से आई दरार
किसानों के अनुसार, दरार आने की मुख्य वजह माइनर की लंबे समय से सफाई न होना है। लिंक चैनल के दोनों किनारों पर भारी-भरकम पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं, जिन्हें विभाग द्वारा अब तक नहीं हटाया गया। कई पेड़ों की टहनियां माइनर के अंदर गिरी हुई हैं, जिससे पानी के बहाव में रुकावट पैदा होती है। किसानों का कहना है कि विभाग के बेलदार और कर्मचारी नियमित रूप से इस माइनर पर आते-जाते हैं, लेकिन उन्होंने किसानों के आग्रह के बावजूद टूटे वृक्षों को हटाने की जहमत नहीं उठाई।
पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ी समस्या
किसान मिट्ठू कंबोज ने बताया कि करीब एक माह की बंदी के बाद सोमवार को लिंक चैनल में पानी छोड़ा गया था। इस समय सरसों और गेहूं की फसल को सिंचाई की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन दरार आने से किसानों को पानी की बजाय नुकसान झेलना पड़ रहा है। दरार के कारण खेतों में पानी भर गया और फसलें खराब होने लगीं।
विभागीय लापरवाही पर किसानों में रोष
किसानों ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक नहरी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही दरार को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। इससे किसानों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। किसानों ने मांग की है कि विभाग तुरंत चैनल की मरम्मत करवाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
