फरीदाबाद: ‘तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती’, वरमाला में फिल्मी स्टाइल में हथियार लेकर पहुंचा प्रेमी, फिर…
सचिन गौड़ | 04/11/2025 | 3-4 मिनट पढ़ने लायक
फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक शादीशुदा प्रेमी (धर्मवीर, 30) अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए वरमाला के दौरान कुल्हाड़ी लेकर फिल्मी अंदाज़ में पहुंचा और चिल्लाया, “तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती।” लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस चौकी में उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और करीब 50% झुलस गया। आरोपी चार साल से युवती के साथ रिश्ते में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
X शादीशुदा प्रेमी 4 साल से रिलेशन में था
(Photo: Representational)
फरीदाबाद में प्रेमिका की शादी में पहुंचे युवक ने खूब हंगामा मचाया। कुल्हाड़ी लेकर शादी में पहुंचे युवक को देखकर पहले लोग डर गए, लेकिन बाद में उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी में उसने बैग में पेट्रोल निकाल कर खुद पर छिड़क दिया और आग लगा ली। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
‘तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती’
फरीदाबाद के रामनगर में वरमाला की तैयारी चल रही थी। तभी एक वैगनआर कार शादी के वेन्यू पर पहुंची। कार से उतरते ही युवक ने बैग से कुल्हाड़ी निकाली और जोर से चिल्लाया कि यह शादी नहीं हो सकती। उसने कहा कि वह इस लड़की को किसी और की नहीं होने देगा। शादी में मौजूद लोगों ने पहले उसकी कुल्हाड़ी पकड़ी और फिर उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई
पुलिस चौकी में युवक ने पेट्रोल निकाल कर खुद पर छिड़क दिया और आग लगा ली। पुलिस ने तुरंत आग बुझाई और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक वह लगभग 50% झुलस चुका है।
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कोसीकलां निवासी धर्मवीर (30) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक:
-
युवक 50-60% झुलस चुका है।
-
ICU में भर्ती है और फिलहाल बयान देने के लिए अनफिट है।
4 साल से रिलेशन में था
सेक्टर-11 पुलिस चौकी अधिकारी सुनील ने बताया कि आरोपी 10 साल से शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है। वह मथुरा में एक कैफे चलाता है। आरोपी करीब 4 साल से युवती के साथ रिलेशन में था।
युवती की शादी तय होने पर उसने लगातार दबाव बनाया कि शादी न हो। युवती न माने तो शादी वाले दिन शराब के नशे में युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। युवती पहले एक प्राइवेट जॉब करती थी, लेकिन शादी तय होने पर उसने जॉब छोड़ दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी का इलाज चल रहा है।
