दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुरुग्राम समेत एनसीआर में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग और निगरानी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुरुग्राम समेत एनसीआर में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग और निगरानी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद पूरे एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमाके की सूचना के बाद हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और दिल्ली से सटे सभी जिलों में पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने सभी DCP, ACP, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने इलाकों में चेकिंग गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने खासतौर पर मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

DCP हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पूरा गुरुग्राम पुलिस बल हाई अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा —

“किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। शहर के हर कोने पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।”

पुलिस टीमों को भीड़भाड़ वाले इलाकों — शॉपिंग मॉल, मार्केट, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक जगहों पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की तलाशी ली जा रही है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस ब्लास्ट ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

Leave a Comment