इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड, उड़ानें सामान्य होने लगीं

इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड, उड़ानें सामान्य होने लगीं

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने हाल ही में आई ऑपरेशन संकट के बीच रविवार शाम तक यात्रियों को ₹610 करोड़ से अधिक का रिफंड दिया है। साथ ही कंपनी ने देशभर में 3,000 से अधिक खोया हुआ बैगेज यात्रियों को वापस सौंपा है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को जारी की।


इंडिगो का रिफंड और बैगेज रिटर्न अपडेट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यात्रियों से रिफंड या री-बुकिंग के दौरान कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन ने स्पेशल सपोर्ट सेल भी बनाए हैं। वहीं, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने बताया कि वर्तमान में 138 में से 137 डेस्टिनेशंस पर 1,650 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। शनिवार को यह संख्या 1,500 थी। सामान्यतः इंडिगो रोजाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स चलाती है।

हालांकि अभी भी 650 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जिनमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई और त्रिची से उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को करीब 1,600 और शनिवार को लगभग 800 उड़ानें रद्द हुई थीं।


सरकार ने इंडिगो को सख्त निर्देश दिए

सरकार ने एयरलाइन को निर्देश दिए हैं कि वह ₹610 करोड़ के रिफंड और रद्द उड़ानों के मामलों को 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक पूरा कर ले। साथ ही अगले 48 घंटे में पैसेंजर्स के बैगेज को ट्रेस कर उन्हें डिलीवर करना होगा।

इंडिगो के CEO को 24 घंटे के भीतर यह बताना होगा कि पिछले पांच दिनों से जारी ऑपरेशन संकट के कारण उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। यदि जवाब न मिला तो DGCA एकतरफा निर्णय ले सकती है।


अन्य एयरलाइंस के किराए पर लगी रोक

सरकार ने देश की सभी एयरलाइंस के हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। 500 किमी तक की दूरी के लिए अधिकतम किराया ₹7,500, 500-1000 किमी के लिए ₹12,000 से अधिक नहीं लिया जाएगा। एयरलाइन का अधिकतम किराया ₹18,000 निर्धारित किया गया है, लेकिन यह सीमा बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होगी।

Leave a Comment