नैनीताल में हरियाणा के युवक का अपहरण: 400 किमी दूर से आए 8 आरोपी, पुलिस ने 4 घंटे में बरामद किया

नैनीताल में हरियाणा के युवक का अपहरण: 400 किमी दूर से आए 8 आरोपी, पुलिस ने 4 घंटे में बरामद किया

नैनीताल (उत्तराखंड): रामनगर में गुरुवार को पैसों के लेन-देन को लेकर एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया। हरियाणा से आए आठ युवकों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


 400 किलोमीटर दूर से पहुंचे अपहरणकर्ता

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार, आरोपी हरियाणा से करीब 400 किलोमीटर दूर से XUV गाड़ी (नंबर HR-26-FH-9594) में सवार होकर रामनगर पहुंचे थे।
उन्होंने यहां आकर पीड़ित दीपक और उसके भाई राधा मोहन से पैसों के लेन-देन को लेकर बहस शुरू की।

सुबह करीब 10 बजे आरोपी मोहित और सोमवीर अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचे और राधा मोहन के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब दीपक और उसके भाई ने विरोध किया, तो सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जबरन राधा मोहन को गाड़ी में डालकर फरार हो गए।


 डायल 112 से मिली सूचना, नाकाबंदी से बच नहीं पाए आरोपी

दीपक ने घटना के तुरंत बाद सुबह 10:18 बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे जिले में नाकाबंदी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल भी मौके पर पहुंचे और सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
लगातार सर्च के बाद पुलिस ने हल्दुआ चेकपोस्ट पर संदिग्ध XUV गाड़ी को रोका।
जांच में गाड़ी के अंदर अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद कर लिया गया


 पुलिस ने मौके से 8 अपहरणकर्ता दबोचे

पुलिस ने हल्दुआ चेकपोस्ट से सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई —

  1. महित पुत्र जोगेंद्र निवासी भिवानी (हरियाणा)

  2. प्रियांशु पुत्र जोगेंद्र निवासी भिवानी

  3. निखिल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी भिवानी

  4. अनिल कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी भिवानी

  5. साहिल पुत्र अनिल निवासी कैथल (हरियाणा)

  6. सोमवीर पुत्र मेघराज निवासी बहल (हरियाणा)

  7. रोबिन पुत्र संदीप निवासी चरखी दादरी (हरियाणा)

  8. गौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी महेंद्रनगर (हरियाणा)

सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन की रंजिश से जुड़ा है।


पुलिस की तत्परता की सराहना

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल पुलिस हर आपात सूचना पर तुरंत कार्रवाई करती है।
उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा —

“जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तेज़ी और तत्परता से काम करते हुए हमने चार घंटे में अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।”

Leave a Comment