नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल: ओलिंपिक हीरो को रक्षा मंत्री ने दी मानद उपाधि

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल: ओलिंपिक हीरो को रक्षा मंत्री ने दी मानद उपाधि

भारत के गोल्डन बॉय और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को अब एक और बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि दी गई है। यह सम्मान उन्हें खेल जगत में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।

दिल्ली में हुआ अलंकरण समारोह

बुधवार को दिल्ली में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर नीरज के माता-पिता सरोज देवी और सतीश चोपड़ा, पत्नी हिमानी मोर, और चाचा भीम चोपड़ा भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति और गर्व से भरा हुआ था।

सेना से नीरज का जुड़ाव

हरियाणा के पानीपत निवासी नीरज चोपड़ा का सेना से जुड़ाव नया नहीं है।

  • 2016 में वे नायब सूबेदार के पद पर सेना में भर्ती हुए थे।
  • 2021 में उन्हें सूबेदार, और
  • 2022 में सूबेदार मेजर पद पर पदोन्नत किया गया था।
    टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था।

दो ओलिंपिक में मेडल लाने वाले पहले भारतीय

नीरज चोपड़ा आज दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। उन्होंने लगातार दो ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल जीते —

  • टोक्यो 2020 में गोल्ड,
  • और पेरिस 2024 में सिल्वर
    इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत को कई बार गोल्ड दिलाया है।

 पुरस्कारों की लंबी सूची

  • अर्जुन पुरस्कार (2018)
  • खेल रत्न पुरस्कार (2021)
  • पद्मश्री अवॉर्ड (2022)

 रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

नीरज ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 90.23 मीटर का थ्रो किया। यह भारत के लिए गौरव का पल था, क्योंकि उन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया।

 टेरटोरियल आर्मी में शामिल दिग्गजों की सूची में नीरज

नीरज अब उन चुनिंदा भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें टेरिटोरियल आर्मी की मानद रैंक दी गई है। इस सूची में
महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, और अभिनव बिंद्रा जैसे नाम भी शामिल हैं।

Leave a Comment