USA Immigration Update: अब नहीं मिलेगा वर्क परमिट का ऑटोमैटिक रिन्यूअल

USA Immigration Update: अब नहीं मिलेगा वर्क परमिट का ऑटोमैटिक रिन्यूअल

अमेरिकी प्रशासन ने प्रवासियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब वर्क परमिट (EAD – Employment Authorisation Document) का स्वतः नवीनीकरण (Automatic Renewal) बंद कर दिया गया है। यानी 30 अक्टूबर 2025 या उसके बाद अगर कोई प्रवासी अपना वर्क परमिट रिन्यू कराने के लिए आवेदन करता है, तो उसे पुराने नियमों की तरह अपने आप एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।
पहले की व्यवस्था के अनुसार, अगर किसी प्रवासी ने वर्क परमिट की वैधता खत्म होने से पहले आवेदन कर दिया था, तो उसे नए परमिट आने तक काम करने की अनुमति रहती थी। अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है।
अमेरिका के इस नए फैसले का असर विशेष रूप से भारतीय प्रवासियों और पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है, जो IT, हेल्थकेयर और टेक इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में कार्यरत हैं।
सरकार ने इस बदलाव के पीछे कारण बताते हुए कहा है कि “वेटिंग और सिक्योरिटी स्क्रीनिंग प्रक्रिया” को मज़बूत बनाना आवश्यक है ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह निर्णय ट्रंप प्रशासन की नीति प्राथमिकताओं को दर्शाता है, जो पहले से ही कड़े इमिग्रेशन नियमों के लिए जानी जाती हैं।

मुख्य बातें (Highlights):

  • 30 अक्टूबर के बाद किए गए वर्क परमिट रिन्यूअल को ऑटो एक्सटेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।
  • बाइडन प्रशासन की नीति समाप्त, जिसमें समय पर आवेदन करने वालों को अस्थायी एक्सटेंशन मिलता था।
  • नई नीति का उद्देश्य सुरक्षा जांच को और कड़ा बनाना है।
  • इससे भारतीय पेशेवरों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ सकता है।

Leave a Comment