बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन का घोषणा पत्र — “बिहार का तेजस्वी प्रण”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन का घोषणा पत्र — “बिहार का तेजस्वी प्रण”

बिहार में चुनावी माहौल गरम है। महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य दलों) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसका नाम रखा गया है — बिहार का तेजस्वी प्रण”। इस संकल्प पत्र में रोज़गार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय पर जोर दिया गया है।

 मुख्य वादे:

 हर परिवार में एक सरकारी नौकरी:
महागठबंधन ने वादा किया है कि 20 महीने के भीतर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 20 दिनों में एक अधिनियम बनाया जाएगा।

 पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण:
बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई है।

 200 यूनिट मुफ्त बिजली:
हर परिवार को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना है। शिक्षा के लिए बड़ा ऐलान:
गरीब परिवारों के 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।

 पेपर लीक पर सख्त कानून:
सरकारी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून लाया जाएगा।

 महिलाओं के लिए शिक्षा:
राज्य में महिला कॉलेजों और 136 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना होगी।

 ₹25 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा:
हर नागरिक को ₹25 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

 मनरेगा मजदूरी और काम के दिन बढ़ेंगे:
मजदूरी ₹300 और काम के दिन 200 किए जाएंगे।

 ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर:
महिलाओं को राहत देने के लिए सस्ती एलपीजी योजना

 OBC, SC/ST आरक्षण में सुधार:
आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव।

 तेजस्वी यादव का बयान:

तेजस्वी यादव ने कहा —

“हम सिर्फ सरकार नहीं, बिहार को बनाना चाहते हैं। यह संकल्प पत्र हमारे बिहार के विकास का रोडमैप है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा —

“भाजपा और भ्रष्ट अधिकारियों ने उन्हें पुतला बना दिया है। अब उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Comment