दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, 24 घायल — दिल्ली से मुंबई तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, 24 घायल — दिल्ली से मुंबई तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भयावह कार ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया। यह धमाका शाम 6:55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हादसे में 8 लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल हो गए हैं।


 धमाके से मचा हड़कंप

ब्लास्ट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में धुएं के गुबार ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया।
फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके को घेरकर सील कर दिया है और किसी को भी पास नहीं जाने दिया जा रहा।


 पीएम मोदी ने ली जानकारी

धमाके के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) से रिपोर्ट मांगी है।


 जांच में जुटी एजेंसियां

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाके की वजह और संदिग्धों का सुराग मिल सके।
पुलिस ने कार के चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल की जांच शुरू कर दी है।
वहीं NSG और NIA की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं ताकि धमाके के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके।


 देशभर में सुरक्षा बढ़ाई गई

धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

  • सभी बड़े शहरों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

  • मेट्रो, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है।


 चश्मदीदों का बयान

एक चश्मदीद ने बताया, “मैं पास की दुकान पर था, तभी जोरदार धमाके की आवाज आई। अचानक आग की लपटें उठीं और लोग चीखते हुए भागने लगे।”
दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।”


 पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमाके के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चला है
फिलहाल कोई आतंकी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच के सभी एंगल पर काम किया जा रहा है।


 अब तक की बड़ी बातें

  • दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास इको कार में विस्फोट

  • धमाके में 8 लोगों की मौत, 24 घायल

  • 3 अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आईं

  • PM मोदी और गृह मंत्री शाह ने ली घटना की जानकारी

  • NIA और NSG की टीमें जांच में जुटीं

  • दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी

Leave a Comment