‘कैब ड्राइवर आ गया’ — ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ पर हुआ रेसिस्ट कमेंट, सिंगर ने दिया शांत लेकिन सटीक जवाब
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपने नए एलबम AURA के वर्ल्ड टूर के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्हें वहां नस्लभेदी टिप्पणियों (racist comments) का सामना करना पड़ा।
दिलजीत ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही जब पैपराज़ी ने उन्हें क्लिक किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो कुछ यूज़र्स ने भेदभावपूर्ण बातें लिखीं। उन्होंने कहा,
“कुछ एजेंसियों ने रिपोर्ट किया कि मैं ऑस्ट्रेलिया आ गया हूं। किसी ने मुझे उन पोस्ट्स के कमेंट्स भेजे — लोग लिख रहे थे, ‘नया ऊबर ड्राइवर आ गया’ या ‘नया 7-11 कर्मचारी पहुंच गया।’ ऐसे बहुत से रेसिस्ट कमेंट्स मैंने देखे हैं।”
View this post on Instagram
हालांकि, दिलजीत ने बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना होने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि ये लोग समाज का जरूरी हिस्सा हैं।
“अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी। मैं गुस्सा नहीं हूं। जो ऐसी बातें करते हैं, उनके लिए भी मेरे मन में प्यार ही है।”
दिलजीत का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें भरपूर सपोर्ट किया। लोग उनकी सादगी और सकारात्मक सोच की सराहना कर रहे हैं।
