जिया की मां ने खोले डरावने राज, साइको किलर पूनम की नई सच्चाइयाँ आईं सामने

जिया की मां ने खोले डरावने राज, साइको किलर पूनम की नई सच्चाइयाँ आईं सामने

हरियाणा के पानीपत में चार मासूमों की जान लेने वाली सायको किलर पूनम के मामले में चौंकाने वाले खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं। जिया की मां प्रिया ने उस रात की दिल दहला देने वाली बातें साझा कीं, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

हत्या से कुछ घंटे पहले तक बेहद खुश थी जिया

प्रिया के मुताबिक, हादसे वाली रात जिया खुशी से फूली नहीं समा रही थी। उसने अपने पिता से नई अलमारी की जिद की थी, जो उसी दिन घर लाई गई। रात करीब 12:30 बजे तक जिया अपनी किताबें, कपड़े और खिलौने नई अलमारी में सजा रही थी।

जिया की मां ने साफ किया कि उस रात जिया ने पूनम के साथ सोने की कोई जिद नहीं की थी, बल्कि पूनम ने ज़बरदस्ती उसे अपने साथ ले जाकर सुलाया था। प्रिया के अनुसार, मासूम बेटी पूनम से लिपटकर ही सो गई थी।

पहले से था शक, पर किसी ने बात नहीं सुनी

प्रिया ने बताया कि उन्हें पूनम के व्यवहार पर पहले भी शक होता था, लेकिन समाज के लोग उन्हें यह कहकर चुप करा देते थे कि “होनी को कौन टाल सकता है।”
अब प्रिया की एक ही मांग है—“जिस तरह मेरी बच्ची को तड़पा-तड़पा कर मारा गया, पूनम को भी वैसी ही सज़ा मिलनी चाहिए।”

सुबह 3 बजे अजीब हरकत करते देखा गया था पूनम को

जिया की ताई पारुल ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या की रात सुबह 3 बजे उन्होंने पूनम को हाथ में कुछ लिए सीढ़ियों से उतरते और फिर ऊपर जाते हुए देखा था। अंधेरा होने की वजह से वह यह नहीं पहचान पाईं कि उसके हाथ में क्या था।

पूनम का अगला निशाना था सन्नी

पारुल ने आगे बताया कि पूनम उनके बेटे सन्नी को भी अपने जाल में फँसाना चाहती थी। वह सन्नी से कहती—“मम्मी-पापा को बाहर जाने दो, मैं तुम्हें मॉल घुमाने ले जाऊंगी… फोन बंद कर देना।”

बचपन से भरा था मन में ज़हर

जिया के ताऊ सुरेंद्र ने भी बड़ा दावा किया कि अगर जिया की हत्या के बाद परिवार की बात मान ली जाती, तो नौल्था की बच्ची विधि की जान नहीं जाती।
उन्होंने कहा कि पूनम बचपन से ही मन में खुन्नस रखती थी। पुलिस जब उसे निशानदेही के लिए लेकर गई, तो वह आसपास मौजूद लोगों को खतरनाक नज़र से घूर रही थी।

Leave a Comment