PKL 2025: दबंग दिल्ली ने दूसरी बार टाइटल अपने नाम किय Dabang Delhi Wins PKL 2025: पुनेरी पल्टन को हराया 31-28 से


PKL 2025: दबंग दिल्ली ने दूसरी बार टाइटल अपने नाम किय Dabang Delhi Wins PKL 2025: पुनेरी पल्टन को हराया 31-28 से

प्रो कबड्डी लीग 2025 का फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। दबंग दिल्ली ने पुनेरी पल्टन को 31-28 के करीबी स्कोर से हराकर दूसरी बार PKL ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ दिल्ली वह टीम बन गई जिसने पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद दो या उससे अधिक खिताब अपने नाम किए।

दूसरी ओर, कोच जोगिंदर नरवाल ने भी इतिहास रच दिया। वे मनप्रीत सिंह के बाद ऐसे दूसरे व्यक्ति बने जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों की भूमिका में PKL ट्रॉफी जीती।


फाइनल मुकाबले की झलक

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें कड़ी टक्कर देती दिखीं। दिल्ली की ओर से नीरज नरवाल ने 9 अंक जुटाए, जबकि अजिंक्य पवार ने 6 अंक जोड़े। स्टार रेडर आशू ने सिर्फ 2 अंक हासिल किए, लेकिन दिल्ली की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कुल 10 अंक दिलाए।

पुनेरी पल्टन की ओर से आदित्य शिंदे ने पूरे मैच में 10 अंक बनाकर टीम को बराबरी पर रखने की कोशिश की, लेकिन आखिरी पलों में फजल अत्राचली की रणनीति ने दिल्ली की जीत तय कर दी।


मुकाबले का रोमांचक मोड़

पहले हाफ में दिल्ली ने आक्रामक शुरुआत की। शुरुआती रेड में आशू आउट हो गए और पहले 10 मिनट तक अंक नहीं जुटा सके। नीरज नरवाल की मदद से दिल्ली ने पहले क्वार्टर में पुनेरी को ऑलआउट कर 8-6 की बढ़त बनाई। हाफटाइम तक स्कोर 20-14 हो गया।

दूसरे हाफ में पुनेरी ने जोरदार वापसी की। आशू तीसरी बार आउट हुए और पुनेरी ने सुपर टैकल लगाया। 30 मिनट तक स्कोर 24-18 रहा। अंतिम क्षणों में नीरज और फजल की क्लासिक खेल रणनीति ने दिल्ली को 31-28 से जीत दिलाई।


इनाम और पुरस्कार

इस खिताबी जीत के साथ दबंग दिल्ली को 3 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। फाइनल में हारने के बावजूद पुनेरी पल्टन को 1.8 करोड़ रुपए दिए गए। टूर्नामेंट के अंत में एमवीपी का खिताब दिल्ली के फजल अत्राचली को मिला। वहीं, रेडर ऑफ द सीजन अयान लोहकाब और डिफेंडर ऑफ द सीजन नवदीप रहे।

Leave a Comment